रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के नामांकन के लिए आज 3 बजे तक समय है वहीं कांग्रेस में रायपुर नगर

निगम के प्रत्याशियों के चयन में घमासान मचा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में दो चली

मैराथन बैठक के बाद अधिकांश जिलों की कांग्रेस पार्षदों की सूची जारी कर दी गई, केवल रायपुर नगर

निगम का सूची में पेंच फंसा हुआ है।

 

हालांकि चुनाव समिति ने पार्षदों के नाम फाइनल कर दिए हैं पर सूची जारी होने पर बगावत के डर से

इसे अभी जारी नहीं किया गया है।

 

बताया जा रहा है कि जिन लोगों के नाम सूची में शामिल हैं उन्हें फोन पर इसकी सूचना दे दी गई है।

सूत्रों की माने तो पूर्व महापौर प्रमोद दुबे का पार्षद की टिकट दे दी गई वहीं एजाज ढेबर,ज्ञानेश शर्मा,

सतनाम पनाग, आकाशदीप शर्मा के नाम शामिल हैं। वहीं कई दिग्गजों की टिकट काटी गई है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  PMEGP लोन के नाम पर 55 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।