टीआरपी डेस्क। स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी को दुनिया के आठवें अजूबे में शामिल किया गया है। शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन की बैठक के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

विदेश मंत्री ने लिखा कि “सदस्य देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए SCO के प्रयास की सराहना करते हैं। SCO के आठ अजूबों की लिस्ट में Statue of Unity शामिल है। यह निश्चित रूप से एक प्रेरणा के रूप में काम करेगा।”

स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से आगे निकला

 

स्टैचू ऑफ यूनिटी के SCO के आठ अजूबों की लिस्ट में शामिल होने का मतलब ये भी है कि अब SCO खुद सदस्य देशों में दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैचू ऑफ यूनिटी का प्रचार करेगा। बता दें कि अनावरण के सालभर बाद ही स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को रोजाना देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या अमेरिका के 133 साल पुराने स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के पर्यटकों से ज्यादा हो गई है। गुजरात स्थित इस स्मारक को देखने औसतन 15000 से अधिक पर्यटक रोज पहुंच रहे हैं।

दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा है। यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। यह प्रतिमा गुजरात में केवड़िया कॉलोनी में नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध के समीप है। भारतीय मूर्तिकार राम वी सुतार ने इसका डिजायन तैयार किया था। पहली बार वर्ष 2010 में इस परियोजना की घोषणा की गयी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर, 2018 को उसका अनावरण किया था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।