गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

TRP: आज की सुर्खियां

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली/रायपुर। महाराष्‍ट्र में कौन बनेगा करोड़पति के तर्ज पर जारी सियासी खेल कौन बनेगा

मुख्यमंत्री का फायनल  एपिसोड आज सामने आ जाएगा। खबरों में कहा जा रहा है कि सत्ता के

गठजोड़ के लिए शिवसेना एनसीपी के साथ मुख्‍यमंत्री पद साझा कर सकती है।

 

बताया जा रहा है कि महाराष्‍ट्र में सरकार बनाने को लेकर अगले दो दिनों तक चलने वाली बातचीत

में एनसीपी अब शिवसेना के साथ मुख्‍यमंत्री पद बांटने के लिए मोलभाव पर ज्‍यादा जोर देगी।

बातचीत के दौरान एनसीपी मुख्‍यमंत्री पद 2.5-2.5 साल के बीच बांटने पर जोर दे सकती है।

 

उधर, सूत्रों के मुताबिक एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के बीच गठबंधन में एक बड़ा पेच 'हिंदुत्‍व'

बनाम 'सेकुलर' को लेकर भी फंसा हुआ था जिसे अब सुलझा लिया गया है।

 

छत्तीसगढ़ को लेकर जो बड़ी खबर सामने आई है उसमें पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र से धान

कोचिया द्वारा बडी मात्र में धान की तस्करी कर छत्तीसगढ़ में बेचे जाने का मामला सामने आया

है।

 

इसे रोकने के लिए कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद अब तक अवैधस तरीके से भंडारण

कर रखे गए सैकड़ों क्विंटल धान की जब्ती बनाई गई है। वहीं सरकार ने सख्त चेतावनी जारी की है।

 

दूसरी बड़ी खबर भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों द्वारा की गई हत्या में एनआईए जांच

की जांच को लेकर है। इस मामले केंद्र और भाजपा सरकार एक दूससे खिलाफ नजर आ रही हैं।

 

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने हाई कोर्ट द्वारा पूर्व विायक भीमा मंडावी की नक्सली हत्या की

जांच एनआइए से कराने के फैसला का स्वागत किया है।

 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी पेशेवर ढंग से किसी भी घटना की बड़ी सुक्ष्मता व गहनता से

जांच करती है। हाई कोर्ट के निर्णय से भीमा मंडावी के परिवार सहित भाजपा को भी न्याय की

उम्मीद बंधी है। दूसरी ओर राज्य सरकार ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की बात

कही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन