TRP: आज की सुर्खियां

रायपुर/नई दिल्ली।

महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र में शनिवार को शपथ ले चुकी देवेन्द्र फडणवीस और अजीत पवार सरकार के

खिलाफ शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की याचिका पर रविवार सुबह 11.30 बजे उच्चतम न्यायालय में

न्यायमूर्ति एनवी रमन, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ रविवार को सुनवाई करेगी।

 

याचिका में बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के महाराष्ट्र के राज्यपाल के फैसले

को रद्द करने का अनुरोध किया। साथ ही, विधायकों की खरीद-फरोख्त को रोकने के लिए तुरंत ‘शक्ति परीक्षण’

कराने का भी अनुरोध किया है।

 

11 बजे पीएम मोदी करेंगे मन की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के इस खास

रेडियो प्रोग्राम का यह 59वां संस्करण है, जिसका प्रसारण हर महीने के आखिरी रविवार को होता है। दूसरे कार्यक्रम

में यह छठा मौका होगा जब पीएम मोदी राष्ट्र को इस तरह संबोधित करेंगे।

See also  Big Breaking: तीन राज्यों में मुख्यमंत्री चयन को लेकर पार्टी के पर्यवेक्षकों की सूची जारी, छत्तीसगढ़ में इनके नाम

 

माना जा रहा है कि इस बार पीएम मोदी अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के साथ ही करतारपुर

कोरिडोर पर बात कर सकते हैं।

 

26 के बाद कभी भी नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर यह है कि राज्य सरकार नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा 26 नवंबर के बाद कभी भी

कर सकती है। हाई कोर्ट में चुनाव को लेकर याचिका की सुनवाई 26 नवंबर को होगी।

 

राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव की तैयारियों और मतदान दलों के

गठन एवं रूट चार्ट तैयार करने और चुनाव में तैनात किये जाने वाले कर्मचारियों के प्रशिक्षण के संबंध में पूरी तैयारी

करने को कहा है।

 

धान खरीदी

दूसरी खबर यह है कि धान खरीदी मामले में भूपेश सरकार ने बड़ा बदलाव किया है । पहले प्रधानमंत्री

के नाम किसानों की पाती को दिल्ली में पीएम निवास में ले जाने की बात कही गई थी । अब इन पत्रों को

See also  गुरु घासीदास विवि में जुटेंगे मध्य क्षेत्र के 55 से ज्यादा कुलपति

राज्यपाल को सौंपे जाने की बात सामने आई है। हालांकि अभी अंतिम तौर पर इस बदलाव की पुष्टि नहीं

की गई है।

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।