TRP : आज की सुर्खियां –

महाराष्ट्र सरकार गठन मामला :

महाराष्ट्र पर सुप्रीम कोर्ट में 10.30 बजे सुनवाई करेगा। कल शुरुआती दलीलें सुनने के बाद जस्टिस एनवी रमना,

जस्टिस अशोक भूषण व जस्टिस संजय खन्ना की पीठ ने सभी पक्षों को नोटिस जारी करते हुए सोमवार सुबह 10.30

फिर सुनवाई करने की बात कही थी।

 

आज इस सुनवाई पर पूरे देश की नजर टिकी है। माना जा रहा है कि राज्यपाल के न्योते और पार्टियों द्वारा किए गए

दावों के पत्र देखने के बाद सुप्रीम कोर्ट फ्लोर टेस्ट का आदेश जारी कर सकता है।

 

यह भी देखना अहम होगा कि इसके लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कितना समय मिलता है।

 

छत्तीसगढ़ में बनेगा टाइगर रिजर्व :

वहीं छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर ये है कि कोरिया जिला में स्थित गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व बनाया

जाएगा। 1440.705 वर्ग किलोमीटर में फैला गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान राज्य का चौथा टाइगर रिजर्व बनेगा।

See also  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यपाल से छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के स्थिति की ली जानकारी, भूतपूर्व सेना कर्मियों का सहयोग लेने दिया सुझाव

 

प्रदेश में अभी अचानकमार टाइगर रिजर्व, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व और इंद्रावती टाइगर रिजर्व हैं। इसे मिलाकर

अब चार टाइगर रिजर्व हो जाएंगे।

 

साथ ही बारनावापारा अभयारण्य से चीतलों की अधिक संख्या को देखते हुए उन्हें गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और

उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व में शिफ्ट करने की तैयारी है।

 

प्रदेश में शुरू हुई धान खरीदी :

दूसरी खबर ये है कि प्रदेश में धान खरीदी शुुरू होने से पहले धान कोचियों पर बड़े पैमाने में कार्यवाही की जा रही है।

प्रदेश के मुख्य सचिव ने सभी सरकारी अमलों को सख्त हिदायत दी है कि अगर उनके कार्य क्षेत्र में धान की तस्करी

का मामला सामने आया तो उन्हें भी जिम्मेवार ठहराया जा जाएगा। जिसके बाद कोचियों और राइल मिलों में लगातार

छापमार कार्यवाई जारी है।

 

इसी कड़ी में अंबिकापुर में राइस मिलों से 39 लाख का धान जब्त किया गया है।टीम ने बिलासपुर रोड में अमन कोल्ड

स्टोरेज में 180 क्विंटल, बीएम फूड में लगभग 199 क्विंटल के अलावा लखनपुर के अग्रोहा राइस मिल से 1650 क्विंटल

See also  निगम की सामान्य सभा के एजेंडों और प्रश्नकाल की तैयारी करने के निर्देश

तथा जय भवानी राइस मिल से 118 क्विंटल धान जब्त किया।

 

उधर बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने रविवार को मुख्यमंत्री के बेरला प्रवास के

बाद लौटते हुए सरदा के दाउ पूरनलाल पेट्रोल पंप के पास एक वाहन का औचक निरीक्षण किया।

 

जिसमें धान से भरी एक मेटाडोर को पकड़ा। जिसमें 65 क्विंटल धान भरा हुआ था। वाहन को धान समेत जब्त कर खाद्य

एवं पुलिस विभाग की टीम को सौंपा गया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।