बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Twitter Deal: एलन मस्क ने रद्द की 3.37 लाख करोड़ रुपए की ट्विटर डील, कंपनी करेगी केस

Twitter Deal: एलन मस्क ने रद्द की 3.37 लाख करोड़ रुपए की ट्विटर डील, कंपनी करेगी केस
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

वाशिंगटन/नई दिल्ली। (Elon Musk cancels Twitter deal worth Rs 3.37 lakh crore) अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने इंटरनेट मीडिया कंपनी ट्विटर को 44 अरब डालर (3.37 लाख करोड़ रुपए) में खरीदने वाला सौदा रद्द कर दिया है। कंपनी ने अब Elon Musk के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क ने कहा है कि वह समझौते के भौतिक उल्लंघन (मटेरियल ब्रीच) का हवाला देते हुए ट्विटर खरीदने के अपने प्रस्ताव को समाप्त कर रहे थे क्योंकि कंपनी नकली खातों की संख्या के बारे में पर्याप्त जानकारी प्रदान करने में विफल रही। एलन मस्क ने कहा कि यह जानकारी ट्विटर के व्यवसाय और वित्तीय प्रबंधन के लिए जरूरी है और मर्जर को पूरा करने के लिए जरूरी है।

जरूरी राशि जुटाने में सक्षम नहीं रहे मस्क-रिपोर्ट

इससे पहले सूत्रों के हवाले से वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया था कि मस्क की ओर से पैसा जुटाने संबंध बातचीत रोक दी गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क अकेले ट्विटर को खरीदने में सक्षम नहीं हैं।

मस्क ने लैरी एलिसन, वेंचर कैपिटल कंपनी एंड्रेसन होरोवित्ज, क्रिप्टो एक्सचेंज बिनांस और कतर की सरकारी निवेश कंपनी से उनके सौदे में निवेश करने के लिए कहा था।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन