बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

दिल्ली, महाराष्ट्र, बंगाल में बेकाबू कोरोना से तीसरी लहर का खतरा, 24 घंटे नए केस 27 हजार पार, ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या 1525 तक पहुंची

दिल्ली, महाराष्ट्र, बंगाल में बेकाबू कोरोना से तीसरी लहर का खतरा, 24 घंटे नए केस 27 हजार पार, ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या 1525 तक पहुंची
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। हर दिन लगातार केसेज में इजाफा हो रहा है। आज पूरे देश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 27 हजार के पार पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटे में कुल 27553 नए मामले दर्ज किए गए।

इससे पहले शनिवार को देश के बड़े शहरों में कोरोना की खतरनाक रफ्तार देखी गई। इसमें मुंबई में 6347, दिल्ली में 2716 और कोलकाता में 2398 मामले सामने आए। इसके साथ ही नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों ने भी रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है।

पूरे देश की बात करें तो यहां पर ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या 1525 हो चुकी है। इसमें भी सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं जहां इनकी संख्या 460 है।

हर दिन तेजी से बढ़ी रफ्तार

हर दिन के हिसाब से देखें से कोरोना के मामलों में करीब 35 से 36 फीसदी का इजाफा हो रहा है। शनिवार को 24 घंटे के अंदर देशभर में कुल 22 हजार 775 नए कोरोना मरीज पाए गए थे। वहीं इस दिन 406 मरीजों की मौत हुई और 8949 मरीज ठीक होकर घर लौटे।

कुछ ऐसा ही हाल महाराष्ट्र का रहा। यहां पर शनिवार को कोरोना के 6347 मामले सामने आए और एक मौत हुई। फिलहाल मुंबई की हालत यह है कि यहां पर 10 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। इसके अलावा यहांपर 157 बिल्डिंगों को सील भी किया जा चुका है।

फिलहाल मुंबई में कुल 22,334 एक्टिव मरीज हैं। हालांकि ज्यादातर मरीज घर पर ही ठीक हो जा रहे हैं और उन्हें हॉस्पिटल ले जाने की नौबत नहीं आ रही है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन