गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बस, ड्राइवर समेत 6 बच्चे घायल

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मानपुर/राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के मानपुर में संचालित सांदीपनि स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 6 बच्चे घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से मानपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती करवाया गया है। घटना औंधी मुख्य मार्ग के ग्राम कोहका के पास की है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक:

मिली जानकारी के मुताबिक सांदीपनि स्कूल की बस रोजाना की तरह सुबह यहां से तकरीबन 30 किमी दूर ग्राम सीतागांव से बच्चों को लाने मानपुर से निकली थी। सीतागांव से 6 बच्चों को बैठाकर बस वापस मानपुर लौट रही थी।

बस से कोहका से लगे महाराष्ट्र के सांवरगांव से भी बच्चे लेकर मानपुर पहुंचना था, लेकिन सीतागांव से करीब 15 किमी दूर कोहका के करीब बस पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई और इसके बाद पलट गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बस की रफ्तार कितनी तेज थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिस पेड़ से बस टकराई वह पेड़ उखड़कर धरासायी हो गया। जहां पर बस पलटी उस जगह पर नाली नुमा गड्ढा खुदा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस पलटने के बाद बच्चे बस से बाहर गड्ढे में जा गिरे। कयास लगाया जा रहा है कि गड्ढेमें गिरने के चलते बच्चे बस में ही फंस कर जख्मी होने से बच गए।

इससे उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई। इस बारे में मानपुर बीएमओ डॉ. मोहन टीकम का कहना है कि स्कूली बच्चों को गहरी चोटें नहीं आई है। सभी नार्मल हैं। उनका उपचार चल रहा है। ड्राइवर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे मेडिकल कॉलेज राजनांदगाव रेफर किया गया है। इस संबंध बीईओ नरेंद्र निरापुरे का कहा कि इस समय वे इलेक्शन ड्यूटी में राजनांदगाव में हैं, लेकिन हादसे की खबर मिल गई है। 6 बच्चे बस में थे ऐसा पता चला है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन