बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

अंडरग्राउंड टनल धंसी, 9 मजदूर फंसे, तीन को अस्पताल भेजा, रेस्क्यू जारी

अंडरग्राउंड टनल धंसी, 9 मजदूर फंसे, तीन को अस्पताल भेजा, रेस्क्यू जारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कटनी । मध्यप्रदेश के कटनी जिले के स्लीमनाबाद में शनिवार को नर्मदा दायीं तट नहर योजना की अंडरग्राउंड नहर के धंसने से नौ मजदूर फंस गए। इनमें से तीन मजदूरों को निकाल कर इलाज के अस्पताल भेजा गया है। अभी भी पांच मजदूरों के टनल में फंसे होने की खबर है। रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस और प्रशासन लगी हुई है।

जानकारी के अनुसार बरगी से बाणसागर तक जाने वाली नर्मदा दायीं तट परियोजना की अंडरग्राउंड नहर का काम चल रहा है। इसे हैदराबाद की एक निजी कंपनी बना रही है। शनिवार देर शाम अंडरग्राउंड नहर की मिट्टी धंस गई। इससे अंडरग्राउंड नहर के अंदर काम कर रहे नौ मजदूर दब गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मशीनों से मिट्टी को हटाने का काम किया जा रहा है। तीन मजदूरों को निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मुख्यमंत्री घायलों की मदद के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्लीमनाबाद में टनल निर्माण के दौरान हुए हादसे और श्रमिकों के घायल होने की घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कटनी जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक राहत कार्य के साथ ही फंसे हुए मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन