बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CG NEWS : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस दिन आ सकते है बस्तर, बड़ी सभा की हो रही तैयारी

CG NEWS : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस दिन आ सकते है बस्तर, बड़ी सभा की हो रही तैयारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर : देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 मार्च को बस्तर दौरे पर छत्तीसगढ़ आ सकते है। बता दें कि इस साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनावी साल में अमित शाह का छत्तीसगढ़ में ये दूसरी बार दौरा होगा। इससे पहले कोरबा में अमित शाह की बड़ी सभा हो चुकी है। माना जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 मार्च को बस्तर आ सकते हैं। 19 मार्च को बस्तर में CRPF का दीक्षांत समारोह होना है।

जानकारी के अनुसार दीक्षांत समारोह में अमित शाह को आमंत्रित किया गया है। वहीं बीजेपी में अंदरूनी स्तर पर इसकी तैयारी भी शुरू हो गयी है। आपको बता दें कि इसी महीने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी बस्तर दौरा हुआ था। भाजपा मिशन 23 की तैयारियों के मद्देनजर बस्तर पर विशेष फोकस कर रही है।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन