UP Election 2022: पंजाब के बाद लखनऊ पहुंचे अब अरविंद केजरीवाल, सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में भी देंगे चुनौती

लखनऊ। पंजाब के बाद अब मिशन यूपी पर अरविंद केजरीवाल आज लखनऊ पहुंचे हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज से अगले चार दिनों तक यूपी में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे और समर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे। इस दौरान वह सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर में भी प्रचार करने के लिए उतरने वाले हैं। प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने अभियान की शुरुआत राजधानी लखनऊ के कैसरबाग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए करेंगे। माहेश्वरी ने कहा, ”केजरीवाल बाराबंकी, प्रयागराज और गोरखपुर भी जाएंगे और कई चुनावी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।”

केजरीवाल के साथ पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभावी और संजय सिंह और दिल्ली के 3-4 विधायक भी होंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर (सदर) सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

See also  Big News : IAS के CA के घर पर मिला 17 करोड़ कैश, गिनने में छूटे पसीने

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।