रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में किसानों के धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी का मुददा बुधवार को राज्यसभा

में गूंजा। सांसद छाया वर्मा और कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने राज्य में किसानों के धान की खरीदी

में सेंट्रल पूल से मंजूरी दिए जाने का मुददा उठाया।

 

 

उन्होंनें केंद्र सरकार को सवाल के घेरे में लेते हुए छत्तीसगढ़ में किसानों से भेदभाव का आरोप लगाया।

 

वहीं लोक सभा में अधीर रंजन चौधरी में छत्तीसगढ़ में धान खरीदी किसानों से सौतेला व्यवहार करने का आरोप

लगाया, जिसके बाद विपक्ष ने शोर मचाना शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट हंगामें के बाद सभा की कार्यवाही

दोबारा शुरू हो पाई।

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने इस मामले में प्रधान मंत्री को पत्र लिखकर 32 लाख मेट्रिक टन धान सेंट्रल पूल में

खरीदने का अनुरोध किया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  पीएम मोदी ने बोरिस जॉनसन को दी जीत की बधाई

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।