बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

दिल्ली के मेयर चुनाव में हुआ बवाल, पार्षदों के बीच धक्का मुक्की, देखें VIDEO

दिल्ली के मेयर चुनाव में हुआ बवाल, पार्षदों के बीच धक्का मुक्की, देखें VIDEO
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Delhi Mayor Election: दिल्ली में MCD चुनाव के बाद आज यानि 6 जनवरी मेयर पद का चुनाव हो रहा है। इसके साथ-साथ डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के मेंबर्स भी चुने जाएंगे। मेयर चुनाव में वोटिंग से पहले पार्षदों का शपथ ग्रहण होना है। शपथ ग्रहण से पहले आप पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे में बाद मेयर की बैठक रद कर दी गयी है। आप पार्षद मनोनीत सदस्यों को पहले शपथ ग्रहण कराने का विरोध जता रहे हैं। इस दौरान आप और बीजेपी पार्षदों में झड़प देखने को मिली।

https://twitter.com/AHindinews/status/1611247165854355456?s=20&t=06cJ16RDHCMoE7cGMDIkOw

आप पार्षद मनोनीत सदस्यों को पहले शपथ दिलाने का विरोध कर रहे हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने एलजी द्वारा मेयर चुनाव के लिए बीजेपी की पार्षद सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने पर आपत्ति जताई। कांग्रेस ने इस चुनाव में वोटिंग में हिस्सा न लेने का फैसला किया है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली नगर निगम चुनाव में भारी बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी के लिए परीक्षा की घड़ी है। आज एमसीडी की पहली बैठक में ही हंगामा हो गया। इसी बैठक में एकीकृत दिल्ली नगर निगम के पहले मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव होने थे। आज सुबह निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में पार्षदों का शपथ ग्रहण होना था, लेकिन हंगामे की वजह से सदन का काम बाधित हो गया। अब मेयर चुनाव के लिए नई तारीख घोषित की जाएगी। निगम अधिनियम की धारा 77 के तहत दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने वाली बैठक की अध्यक्षता के लिए पार्षद सत्या शर्मा को नामांकित किया है।

कल होगा मेयर का चुनाव

आम आदमी पार्टी के पार्षदों के हंगामे के बाद आज की बैठक स्थगित कर दी है। प्रोटेम स्पीकर ने मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव समेत अन्य कार्यवाही के लिए अब शनिवार की तिथि मुकर्रर की है। साथ ही प्रोटेम स्पीकर ने सभी माननीय सदस्यों से सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन