गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ने मोदी-ट्रंप के रोड शो में शामिल होने गुजरात के सीएम रूपाणी को ही नहीं दी इजाजत

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

अहमदाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोडशो में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी शामिल नहीं होंगे। रूपाणी इस रोड शो में शामिल होना चाहते थे, लेकिन अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी ने मुख्यमंत्री की कार को काफिले में शामिल होने की अनुमति नहीं दी है।

ट्रंप के भारत पहुंचने के बाद सुरक्षा की कमान सीक्रेट एजेंसी ही संभालेगी। ट्रंप के रोड शो के दौरान काफिले में किसकी कार को एंट्री मिलेगी, किसे नहीं, यह सीक्रेट एजेंसी ही तय करेगी।

नमस्ते ट्रम्प के लिए इमेज नतीजे

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के रोड शो के दौरान सुरक्षा घेरा त्रिस्तरीय होगा। अग्रिम मोर्चे पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी के जवान होंगे, वहीं दूसरा घेरा भारत के एनएसजी और एसपीजी के कमांडोज का होगा।

तीसरे घेरे में क्राइम ब्रांच के जवान होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खुली जीप में रोड शो करने की योजना नहीं है। दोनों ही नेता बंद कार में रोड शो करेंगे।

ट्रंप के साथ बेटी इवांका और दामाद कुशनर भी होंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान उनके साथ आने वाले उच्चस्तरीय शिष्टमंडल में उनकी बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर भी होंगे। ट्रंप की 24 और 25 फरवरी की भारत यात्रा में उनके साथ पत्नी मेलानिया ट्रंप भी होंगी।

इस शिष्टमंडल में वित्त मंत्री स्टीवन म्नूचिन और वाणिज्य मंत्री बिल्बर रोस भी होंगे। राष्ट्रपति ट्रंप के साथ भारी भरकम प्रतिनिधिमंडल भी भारत यात्रा पर आ रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप की शानदार मेजबानी के लिए अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली में जबरदस्त तैयारियां की गई हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन