बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

बड़ी खबर : सक्ती जिले में स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, 15 घायल, 5 की हालत गंभीर

बड़ी खबर : सक्ती जिले में स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, 15 घायल, 5 की हालत गंभीर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर स्कूल वैन पलट गई है। बता दें की स्कूल की छुट्टी के बाद घर जा रहे बच्चों से भरी वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें 15 बच्चे घायल हो गए है। वहीं 5 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद स्कूल संचालक और ड्राइवर दोनों मौके से फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार छुट्टी के बाद स्कूली बच्चे वैन में सवार होकर अपने घरों में लौट रहे थे। इसी दौरान वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी। सभी स्कूली बच्चे सक्ती के सनसाइन स्कूल के बताये जा रहे हैं। हादसे के बाद हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे में 15 बच्चे घायल हो गए है। वहीं 5 बच्चों की हालत गंभीर है। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन