कांग्रेस चुनाव
VIDEO : कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में जब लहराया डीएमके का झंडा

टीआरपी डेस्क। पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई। कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला।

बैठक में पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री नारायणसामी भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस हंगामे की वजह पार्टी के ही एक नेता के द्वारा डीएमके का झंडा लहराया जाना है।

हंगामे में नारायणसामी के सामने ही नेताओं में जमकर हाथापाई हुई। कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक के दौरान हुए हंगामे के बाद कांग्रेस कार्यालय के बाहर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।