विजयदशमी: देश को आज 7 डिफेंस कंपनियां समर्पित करेंगे PM नरेंद्र मोदी, सैन्य हथियारों में आत्मनिर्भर बनेगा भारत

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी विजयदशमी के मौके पर देश को 7 नई डिफेंस कंपनियां समर्पित करेंगे। इसके साथ ही वह रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। इस मौके पर ऱक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कुछ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

पीएम कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड को सरकार की 100 फीसदी हिस्सेदारी वाली 7 डिफेंस कंपनियों में तब्दील करने का फैसला लिया गया है। देश को रक्षा संसाधनों के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से यह फैसला लिया गया है। पीएमओ ने कहा कि इस फैसले से देश में आयुध निर्माण की दिशा में लगी कंपनियों को स्वायत्ता मिलेगी और उनकी क्षमता में इजाफा होगा।

ये 7 नई डिफेंस कंपनियों को बनाने का प्रस्ताव

केंद्र सरकार की ओर से जिन 7 नई डिफेंस कंपनियों को बनाने का प्रस्ताव दिया गया है, उनमें म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड, आर्मर्ड वीकल्स निगम लिमिटेड, अडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड शामिल हैं। इसके अलावा ट्रूप्स कम्फर्ट्स लिमिटेड, यंत्र इंडिया लिमिटेड, इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड और ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड शामिल हैं।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी अकसर भारत में ही हथियारों एवं जरूरी सैन्य संसाधनों को निर्माण पर जोर देते रहे हैं। सरकार का मानना है कि इससे मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा और रक्षा संसाधनों के मामले में देश आत्मनिर्भर हो सकेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।