बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Viral News: दांत दर्द की दवा लेने मेडिकल स्टोर गई महिला, अनपढ़ ने झोलाछाप डॉक्टर ने पकड़ा दी सल्फास की गोली, हो गई मौत

Viral News: दांत दर्द की दवा लेने मेडिकल स्टोर गई महिला, अनपढ़ ने झोलाछाप डॉक्टर ने पकड़ा दी सल्फास की गोली, हो गई मौत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Viral News: झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में एक महिला को मेडिकल दुकान में दांत दर्द से राहत की दवा के बजाय सल्फास की गोली दी गई जिसके सेवन से महिला की मौत हो गई। जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर धरमपुरी गांव की निवासी रेखा बीते दिन थांदला गेट के पास एक मेडिकल स्टोर गई थी और दांत दर्द से राहत के लिए दवा मांगी थी।

Viral News: झाबुआ के पुलिस अधीक्षक पदम विलोचन शुक्ल ने बताया कि, दुकान के विक्रेता ने उसे सल्फास की गोली दी, जिसे उसने उसी रात घर पर खा लिया और उसकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दुकान मालिक को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत गिरफ्तार किया है।

Viral News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिवार ने बीते दिन पुलिस को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सल्फास के कारण मौत की पुष्टि हुई है, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया और दुकान के मालिक लोकेंद्र बाबेल (52) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि दुकान में सल्फास की गोलियां क्यों रखी गई थीं। दुकान को सील कर दिया गया है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन