सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
TRP News

Vishnudev Sai cabinet meeting: सुशासन तिहार खत्म होने से एक दिन विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक, जानें क्या है एजेंडा

Vishnudev Sai cabinet meeting: सुशासन तिहार खत्म होने से एक दिन विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक, जानें क्या है एजेंडा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Vishnudev Sai cabinet meeting: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक मंगलवार, 09 जून को सवेरे 11.00 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। बता दें छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 10 जून को खत्म होगा, इससे ए​क दिन पहले 9 जून को होने वाली कैबिनेट की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक में रखे जाने वाले मांगों पर चर्चा होगी।

Vishnudev Sai cabinet meeting: बैठक में पिछले 1 मई से 10 जून 2026 तक प्रदेशभर के जन समस्या निवारण शिविर में मिले आवेदन पत्र की समीक्षा, योजनाओं के जमीन क्रियान्वयन, प्रशासनिक अफसरों के प्रदर्शन पर चर्चा होगी।

Vishnudev Sai cabinet meeting: इसके अलावा शीर्ष पदों में फेरबदल, तबादला नीति और निकायों में एल्डर मैन की ​नियुक्ति को लेकर विचार विमर्श हो सकता है। बैठक में मानसून सीजन, खरीफ सीजन 2026.27 और किसानों को उर्वरक वितरण नीति को लेकर अहम फैसला हो सकता है।

विज्ञापन