वॉशिंगटन। vitamin d effect on coronavirus कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 10 लाख के करीब लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अमेरिका में हुए एक ताजा शोध में दावा किया गया है कि जिन लोगों के शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी है उनके इस महामारी से मरने की संभावना 52 फीसदी तक कम है। विटामिन डी का सबसे बड़ा स्रोत सूरज है इसलिए इस विटामिन को ‘सनशाइन विटामिन’ भी कहते हैं।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है विटामिन डी

वैज्ञानिकों ने कहा कि विटामिन डी हमारे शरीर में इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे शरीर में सूजन भी दूर होती है। ये विशेषताएं इसे कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाती हैं।

शोधकर्ताओं ने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी या सूरज की रोशनी नहीं पहुंचती इस वायरस ने उसी इलाके में लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।

See also  ये हैं देश का सबसे अमीर मुख्यमंत्री, इस राज्य के मुख्यमंत्री के पास सिर्फ 15 लाख की संपत्ति, देखें ADR की रिपोर्ट

विटामिन डी वाले क्षेत्रों में कम सक्रिय है कोरोना


हाल में ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कहा है कि इस वायरस का सबसे कम असर अफ्रीका महाद्वीप में देखा गया है। जबकि, सबसे ज्यादा प्रभाव यूरोप, एशिया और अमेरिका महाद्वीप में देखा गया है।

माना जा रहा है कि अफ्रीकी लोगों के शरीर में विटामिन डी की पर्याप्त उपलब्धता के कारण कोरोना वायरस का ज्यादा असर नहीं हुआ है।

दो रिसर्च से विटामिन डी की उपयोगिता की साबित

बोस्टन यूनिवर्सिटी के डॉ माइकल होलिक ने अपने पुराने रिसर्च के जरिए पता लगाया था कि जिन लोगों में विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में होता है, उन्हें कोरोनो वायरस से संक्रमित होने की संभावना भी बाकी लोगों के मुकाबले 54 प्रतिशत कम होती है।

अब उनकी टीम ने एक नई रिसर्च में दावा किया है कि विटामिन डी से न केवल संक्रमित होने की संभावना कम होती है बल्कि इससे संक्रमितों के मरने की दर भी 52 फीसदी तक कम हो सकती है।

See also  छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर... इस आईएएस ने दी पॉजिटिव होने की जानकारी

यह भी पढ़ें : कोरोना मरीज में जिंक की कमी से हो सकता है खतरा, रोजाना डाइट में खाए ये चीजें

अमेरिका में विटामिन डी की कमी से हुई ज्यादा मौतें

रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका की लगभग 42 प्रतिशत आबादी में विटामिन डी की कमी है। इसी कारण अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण अबतक 208,652 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, ब्रिटिश न्यूट्रिशन फाउंडेशन के अनुसार, ब्रिटेन में 20 प्रतिशत आबादी की कमी है। वहां अबतक 41,971 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

यह भी पढ़ें : भारत में सभी के लिए Corona Vaccine खरीदने और उसका वितरण करने के लिए चाहिए 80 हजार करोड़, क्या केंद्र के पास है इतने रुपए

इस विटामिन से बचाई जा सकती है जान

डॉ होलिक ने दावा किया कि इस रिसर्च ने प्रत्यक्ष प्रमाण प्रदान किया है कि विटामिन डी पर्याप्तता जटिलताओं को कम कर सकती है। इसके कारण साइटोकिन स्ट्रॉम और कोरोना वायरस से मौत की दर को कम किया जा सकता है।

See also  दिल्ली चुनाव : भाजपा का संकल्प पत्र जारी, गरीबों को 2 रुपए किलो आटा मिलेगा, 5 साल में 10 लाख नौकरियों का वादा

इसके लिए डॉ होलिक और उनकी टीम ने तेहरान में कोरोना संक्रमित 235 रोगियों के खून की जांच की थी। इनमें 67 प्रतिशत रोगियों में विटामिन डी की कमी पाई गई थी।

Chhattisgarhसेजुड़ी Hindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ें The Rural Press कीसारीखबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।