रायपुर। छत्तीसगढ़ में पंच, सरपंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के 510 पदों के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। दोपहर के 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे। चुनाव में एक हजार 288 उम्मीदवार मैदान में हैं।

आम चुनाव और उपचुनाव में जिला पंचायत सदस्य के 3 पदों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं जनपद सदस्य के 27 पदों के लिए 88, सरपंच के 152 पदों के लिए 455 और पंच के 330 पदों के लिए 733 उम्मीदवार इस चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं।

इस बार कोविड को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों पर मतदान दलों के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी तैनात किया गया है। कोविड के संकट को देखते हुए सभी एक हजार 66 मतदान केन्द्रों में स्वास्थ्यकर्मी भी मतदान दल के साथ मौजूद रहेंगें। ताकि किसी भी आपात स्थिति से बचा जा सके।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।