सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
TRP News

Water after Tea : चाय के बाद पानी पीने का असर ? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय…

Water after Tea : चाय के बाद पानी पीने का असर ? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

टीआरपी डेस्क। Water after Tea : सुबह नींद खुलने से लेकर शाम की थकान मिटाने तक, चाय लोगों का सहारा बन चुकी है, लेकिन इसके साथ ही कई मिथक भी जुड़े हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि “क्या चाय पीने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए?”

चाय के साथ पानी पीने के नुकसान

  • पाचन पर असर

चाय में मौजूद टैनिक एसिड शरीर में आयरन के अवशोषण को कम कर देता है। वहीं, चाय के तुरंत बाद पानी पीने से गैस्ट्रिक जूस पतले हो सकते हैं और पाचन पर असर डालते हैं।

  • दांतों पर असर

चाय के बाद ठंडा पानी पीना दांतों के इनेमल के लिए हानिकारक हो सकता है। तापमान के अचानक बदलाव से दांत संवेदनशील और कमजोर हो जाते हैं।

  • एसिडिटी का खतरा

खाली पेट चाय और फिर पानी पीने से गैस और एसिडिटी बढ़ सकती है। यह परेशानी खासकर दूध वाली चाय में ज्यादा होती है।

क्या करें कि न हो नुकसान ?

  • चाय पीने से 15–20 मिनट पहले या बाद ही पानी पिएं।
  • प्यास लगे तो ठंडे की बजाय गुनगुना पानी लें।
  • भूखे पेट चाय पीने से बचें।

आवश्यक सुझाव

  • दिन में 2–3 कप से ज्यादा चाय न पिएं।
  • हर्बल या ग्रीन टी को प्राथमिकता दें।
  • चाय के साथ आयरन युक्त भोजन (जैसे पालक, राजमा) न खाएं, वरना शरीर में आयरन की कमी हो सकती है।
विज्ञापन