टीआरपी न्यूज। बीते दो दिन कई राज्‍यों के लिए मौसम के लिहाज से खराब रहे हैं। उत्‍तर भारत के कुछ शहरों में भारी बारिश और ओलावृष्टि से काफी नुकसान पहुंचा है। यही हाल अभी जारी रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 16 मार्च, सोमवार को कुछ राज्‍यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है। यह बेमौसम बारिश परेशानी खड़ी कर सकती है।
Skymet Weather स्‍कायमेट वेदर का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में गरज के साथ तेज़ बारिश की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तरप्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

पहाड़ी राज्‍यों में बारिश के साथ बर्फबारी भी संभव है। अनुमान है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में मौसम बदल सकता है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

See also  सरप्राइज चेकिंग में एक घर से बरामद हुआ नशे का जखीरा, 73 किलो गांजा और 790 बैन दवाएं...

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।