मौसम अपडेट: राजधानी का मौसम बदला, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
मौसम अपडेट: राजधानी का मौसम बदला, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली/रायपुर। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ सहित पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, बिहार, झारखंड में तेज हवा के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। शनिवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में आसमान पर बादल छाए हुए है। राजधानी रायपुर में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना हुआ है, जबकि पश्चिम राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का असर है। इसके असर से अगले 24 घंटों के दौरान देश के 15 से ज्यादा राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, मध्यप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

कहीं कहीं तेज बारिश भी हो सकती है। वहीं, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी व बादलों की गरज के साथ बारिश की संभावना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।