सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
TRP News

West Bengal CM Suvendu Adhikari Oath: राज्यपाल से मिले सुवेंदु अधिकारी, सरकार बनाने का दावा पेश किया, ब्रिगेड परेड ग्राउंड नो फ्लाई जोन घोषित, देखें वीडियो

West Bengal CM Suvendu Adhikari Oath: राज्यपाल से मिले सुवेंदु अधिकारी, सरकार बनाने का दावा पेश किया, ब्रिगेड परेड ग्राउंड नो फ्लाई जोन घोषित, देखें वीडियो
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

West Bengal CM Suvendu Adhikari Oath: कोलकाता। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम होंगे। कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बीजेपी विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को दल का नेता चुना गया। अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया।

West Bengal CM Suvendu Adhikari Oath: इसके बाद सुवेंदु लोकभवन में राज्यपाल से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया। सुवेंदु कल सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

West Bengal CM Suvendu Adhikari Oath: मुख्यमंत्री के शपथ समारोह के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड को ‘किले’ में बदला जा रहा है। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा टॉप एनडीए लीडर्स के शामिल होने की उम्मीद है।

West Bengal CM Suvendu Adhikari Oath: शपथ समारोह के लिए कार्यक्रम स्थल ब्रिगेड परेड ग्राउंड नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है। वहीं आसपास की ऊंची इमारतों पर स्नाइपर तैनात होंगे। शपथ कार्यक्रम के लिए कोलकाता पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चार हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। कार्यक्रम के लिए 10 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है।

https://twitter.com/PTI_News/status/2052741493413298239

West Bengal CM Suvendu Adhikari Oath: मंच पर मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा लगेगी

मंच पर मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा लगाई भी लगाई जाएंगी। इसके साथ ही बंगाल के कई महान व्यक्तित्वों के बड़े चित्र भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। करीब 30 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं और मैदान के चारों तरफ 25 बड़े गेट बनाए जा रहे हैं। इनमें से पांच वीआईपी मेहमानों के लिए होंगे। हर गेट पर बंगाल की विरासत और संस्कृति की झलक दिखाई देगी।

West Bengal CM Suvendu Adhikari Oath: झालमुड़ी का लगेगा स्टॉल

बीजेपी की तैयारी है कि इस आयोजन में सांस्कृतिक रंग भी खूब नजर आए। छाऊ नृत्य, बाउल संगीत और सिंदूर खेला जैसे पारंपरिक कार्यक्रम रखे गए हैं। खाने-पीने के स्टॉल पर झालमुड़ी, रसगुल्ला और संदेश जैसे बंगाली व्यंजन भी लोगों को मिलेंगे। राज्य में शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी है।

विज्ञापन