रायपुर/धमतरी। जब भी छत्तीसगढ़ या छत्तीसगढ़ी की बात हो मुख्यमंत्री उसी में रम जाते हैं। ऐसा ही मौका बुधवार

को धमतरी में देखने को मिला। जब धमतरी के प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महिला बाल विकास विभाग

के स्टाल अवलोकन करने पहुंचे तो वहां थाली पर सजाए गए छत्तीसगढ़ी पारम्परिक पकवान अरसा को देखकर खुद

को रोक नहीं पाए।

 

अधिकारी कुछ समझते इससे पहले उन्होंने अरसा उठा कर मुंह में रख लिया फिर भरपूर स्वाद लेने से भी नहीं चूके।

इस दौरान महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं व विभाग की अफसर मुस्कुराती दिखीं। इस सब से बेखर सीएम

अरसा का स्वाद लेते रहें। उन्होंने स्टाल की तारीफ भी की।

 

बता दें कि मुख्यमंत्री बघेल इतवारी बाजार स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री शहरी स्लम क्लिनिक

योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में पहुँचे थे। इस स्थल में साथ ही महिला एवं बाल विकास

See also  Exclusive: छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम ने खास फर्म्स को काम देने टेंडर की तारीख निकलने के बाद जोड़ दिया ये नया नियम

विभाग द्वारा सुपोषण अभियान के तहत शिविर लगाया गया था।

 

गर्भवती और शिशुवती माताओं का अपने हाथों से परोसी थाली

 

शिविर में बघेल ने हटकेश्वर और दानीटोला वार्ड के पांच नन्हे-मुन्ने कुपोषित बच्चों को सुपोषण किट मुख्यमंत्री ने

अपने हाथों सौंपते हुए, किट में रखे फलों, पौष्टिक लड्डू खाने कहा। उन्होंने इस मौके पर दानीटोला वार्ड की 05

गर्भवती और शिशुवती माताओं को गरम पका भोजन अपने हाथों से परोसा और स्वस्थ्य रहने का आशीर्वाद भी दिया।

इस मौके पर मोहन लालवानी, कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक बीपी राजभानू सहित नागरिक उपस्थित थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।