गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

जब विधानसभा में भाई अजित पवार से मिलने दौड़ पड़ी सुप्रिया सुले, भरी सभा में छुए पैर देखें video

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुधवार सुबह आरंभ होने पर सभी की

नजरें राकांपा नेता अजित पवार पर टिकी हुई थीं जिन्होंने पार्टी से विद्रोह कर

सरकार बनाने के लिए भाजपा को समर्थन देकर हैरान कर दिया था लेकिन मंगलवार

को उन्होंने इस्तीफा भी दे दिया।

 

अजित पवार ने जैसे ही बुधवार को सुबह विधान भवन के परिसर में प्रवेश किया तो

उनकी चचेरी बहन और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने उन्हें गले लगाया।

 

बता दें कि राकांपा प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले अपनी पार्टी के विधायकों

का स्वागत करने के लिए विधान भवन के प्रवेश द्वार पर खड़ी थीं। देवेंद्र फडणवीस के

नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को समर्थन देने के लिए अजित पवार के शनिवार को अपनी

पार्टी से बगावत करने के बाद भावुक दिखी उनकी चचेरी बहन सुले ने अपने व्हाट्सएप

स्टेटस में लिखा था कि पवार परिवार और पार्टी बंट गयी है। इससे पहले उन्होंने अपने

स्टेटस में लिखा था कि आप जीवन में किस पर भरोसा करोगे। इतना ठगा हुआ कभी महसूस

नहीं हुआ। उनका बचाव किया, उन्हें प्यार दिया। देखो बदले में क्या मिला मुझे।

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन