भोपाल। लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार की गाइड लाइन की अनदेखी करना लोगों को किस कदर महंगा पड़ा ये जानने के लिए ये खबर ही काफी है। दर असल भोपाल के शादी समारोह में 32 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। शादी के बाद जब दुल्हन की तबीयत खराब हुई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जांच में दुल्हन को कोरोना पाजिटिव पाया गया। जिसके बाद शादी समारोह में शामिल हुए बाराती -घराती समेत 32 लोग क्वारंटीन में भेजे गए हैं। यही नहीं इन सभी के संपर्क में आये अन्य लोगों को भी अपना कोरोना टेस्ट कराने के लिए कहा गया है।

बता दें कि युवती की सोमवार को शादी हुई थी। उसके परिजनों ने बताया कि बेटी को सात दिन पहले बुखार आया था। दवा लेने के बाद भी उसे आराम नहीं मिला। शनिवार को उसकी जांच कराई गई। इस बीच उसकी शादी हो गई। बुधवार को परिजनों ने बेटी को फोन पर बताया कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

See also  लोहड़ी हर साल 13 जनवरी को पड़ती है, लेकिन इस बार यह त्यौहार 14 जनवरी को है,जानियें क्यों और कैसे मनाई जाती हैं 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।