गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

जब कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म 'शिकारा' देखकर फफक पड़े आडवाणी, डायरेक्टर विधु विनोद ने बंधाया ढांढस बंधाया

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी कश्मीरी पंडितों के निर्वासन पर बनी फिल्म 'शिकारा' देखकर बेहद भावुक हो गए और फफक पड़े। डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने ट्विटर पर इसका वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे आडवाणी को ढांढस बंधाते दिख रहे हैं। आडवाणी बेटी प्रतिभा के साथ इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। शुक्रवार को ही यह फिल्म रिलीज हुई। विधु ने एक ट्वीट के जरिए कहा था कि यह फिल्म उनकी आपबीती है

एक दिन पहले अभिनेता आमिर खान ने ट्वीट किया था कि विनोद आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। 'शिकारा' एक ऐसी फिल्म है, जो हमारे हाल के इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक पर बनी है। यह एक ऐसी कहानी है, जिसे बताने की जरूरत है।

डायरेक्टर विधु की आपबीती है फिल्म

शिकारा के लिए इमेज नतीजे

यह फिल्म विधु विनोद चोपड़ा और फॉक्स स्टार स्टूडियो के प्रोडक्शन में बनी है। शिकारा से 2 नए चेहरे, आदिल खान और सादिया डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग कश्मीर और जम्मू स्थित कश्मीरी पंडितों के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर जगती में हुई है। इस फिल्म में करीब 4000 कश्मीरी पंडितों ने काम किया है। विधु विनोद चोपड़ा ने एक ट्वीट में लिखा था कि यह फिल्म मेरी आपबीती है।

कश्मीर और 1990 में पंडितों के साथ हुई घटनाएं मेरे लिए पैसा कमाने का जरिया नहीं हैं। यह हकीकत है, जिसे मैंने खुद जिया है। इससे पहले शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी। याचिकाकर्ताओं का दावा है कि इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए पूरी कश्मीरी आबादी को दोषी ठहराया गया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन