पंचायत सीट
जब पंचायत सीट हुई महिला के लिए आरक्षित, तब आनन-फानन में बिना मुहुर्त देखे युवक ने रचाई शादी, पढ़ें यह दिलचस्प मामला

टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव नजदीक हैं और इसको लेकर दावेदार अपनी दावेदारी मजबूत करने जुटे हैं। पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही दावेदारों को तमाम तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिला सीट होने के बाद अविवाहित पुरुषों को जीवन साथी का इंतजाम भी करना पड़ रहा है। वहीं बलिया जिले के मुरलीछपरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत शिवपुर कर्णछपरा का एक दिलचस्प मामला सामने आया है।

आरक्षण में गांव की प्रधानी सीट महिला हुई तो आनन फानन में एक दावेदार ने बिना शुभ मुहर्त का इंतजार किए शादी रचा ली। विकास खंड मुरलीछपरा के ग्राम पंचायत शिवपुर कर्णछपरा निवासी जितेंद्र सिंह हाथी पिछले कई सालों से ग्राम प्रधान पद को लेकर तैयारी में जुटे थे। इन्हें पूरी उम्मीद थी कि इनके पंचायत के मतदाता इस बार इन्हें प्रधान पद के लिए अवश्य चुनेंगे। 

प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित

इसी बीच जब आरक्षण का निर्धारण किया गया तो इस ग्राम पंचायत का प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित घोषित हो गया। चूंकि जितेंद्र सिंह अविवाहित थे, लिहाजा इनकी मुकिश्लें बढ़ गईं, उनका पूरा दांव ही विफल होने की स्थिति में आ गया। उनके समर्थकों ने उन्हें शादी करने का सुझाव दिया तो वह तैयार हो गए।

See also  CG liquor Scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

इसकी जानकारी उनके रिश्तेदारों को हुई तो एक रिश्तेदार ने बिहार के छपरा जिले के नेवतरी (खलपुरा ) गांव निवासी राजेन्द्र सिंह की पुत्री निधि सिंह से शादी तय करा दी। इतना ही नहीं किसी तरह का पेंच न फंसे यह देख शादी भी आनन-फानन में बीते 26 मार्च को छपरा जनपद में स्थित धर्मनाथ मंदिर में अपने नजदीकियों के साथ शादी रचा ली। अब वह अपनी पत्नी निधि सिंह को प्रधान पद पर मजबूती से चुनाव लड़ाने की तैयारी में जुट गए हैं।

शादी नहीं करने का लिया था संकल्प

बताया जाता है कि 2015 के पंचायत चुनाव में भी वह प्रधान पद के उम्मीदवार थे और उपविजेता रहे। जितेंद्र सिंह हाथी ने कहा कि मैंने शादी नहीं करने का संकल्प लिया था और अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर रखा था। लेकिन आरक्षण के चलते मुझे शादी करनी पड़ी। मेरी 80 वर्षीय वृद्ध मां के होने के कारण यह शादी का मुझे फैसला लेना पड़ा।

See also  घटिया दवा सप्लाई करने वाली कंपनी 9 एम पर श्रम विभाग का शिकंजा, मजदूरों का शोषण और बिना लायसेंस काम करते मिले कर्मचारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।