@ADITYA: कोरोना वायरस के फैलाव को लेकर पूरी दुनिया चीन को संदेह की के नज़र से देख रही हैं। अमेरिकी राषट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे चाइना वायरस भी कहा था इसी बीच WHO ने कहा है कि चीन के वुहान मार्केट की कोरोना वायरस फैलने में भूमिका रही है। उसने इस दिशा में और ज्यादा रीसर्च की जरूरत बताई है।

वुहान मार्केट की भूमिका


WHO के फूड सेफ्टी जूनॉटिक वायरस एक्सपर्ट डॉ. पीटर बेन ऐंबरेक ने कहा है, ‘मार्केट ने इस इवेंट में भूमिका निभाई है, यह साफ है लेकिन क्या भूमिका, यह हमें नहीं पता है। क्या वह वायरस का स्रोत था या यहां से बढ़ा या सिर्फ इत्तेफाक कि कुछ केस मार्केट के अंदर और आसपास पाए गए।’ चीन ने जनवरी में वायरस को फैलने से रोकने के लिए वुहान मार्केट को बंद कर दिया था।

अभी देर नहीं हुई’

पीटर ने कहा कि यह बात साफ नहीं हो सकी कि जिंदा जानवरों या इन्फेक्टेड दुकानदारों या खरीददारों में से कौन वायरस को मार्केट में लाया। पीटर ने चीन पर लगाए जा रहे अमेरिका के आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया। बता दें कि अमेरिका का दावा है कि उसके पास इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि वायरस चीन में ही पैदा हुआ था। पीटर ने कहा, ‘रीसर्चर्स को Mers वायरस ऊंटों से पैदा हुआ था, यह पता करने में एक साल लग गया था। अभी देर नहीं हुई है।’ Mers वायरस 2012 में सऊदी अरब में पैदा हुआ था और मिडिल ईस्ट में फैल गया था।

See also  ईडी : 2000 करोड़ रुपए के घोटाले में एडेलवाइज ग्रुप के चेयरमैन रशेश शाह से होगी पूछताछ

 

वेट मार्केट्स को नियमों की जरूरत

 


पीटर ने यह भी कहा कि जांच की बात की जाए तो इस बात की संभावना ज्यादा है कि चीन के पास जांच के सभी साधन हैं और बहुत से योग्य रीसर्चर्स भी हैं। पीटर ने दुनियाभर के वेट मार्केट्स में नियमों का पालन किए जाने, साफ-सफाई की सुविधाओं को सुधारने और कुछ को बंद करने की भी जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि वेस्ट मैनेजमेंट, लोगों और सामान के मूवमेंट और जिंदा जानवरों को प्रॉडक्ट्स से अलग करने पर ध्यान देना होगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।