टीआरपी डेस्क। साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी जैक कैलिस अपने समय के

शानदार बल्लेबाजों में एक थे। अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले

जैक आज कल सोशल मीडिया पर काफी छाए हुए है। जिसकी वजह है उनकी एक

तस्वीर। जिसमें वह आधी दाढ़ी में नजर आ रहे है। दरअसल, जैक कैलिस ने अपने

 

ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर हाफ शेव के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-

आने वाले कुछ दिन बेहद मजेदार होने वाले हैं। आपको बता दें कि कैलिस गोल्फ

के विकास और गैंडों के संरक्षण के लिए एक मुहीम का हिस्सा बने हैं जिसमें उन्होंने

अपने चेहरे पर आधी शेव और आदी दाढ़ी रखने के चैलेंज को पूरा किया।

 

इस मुहीम से इक्टठा होने वाले पैसों को गोल्फ के विकास और गैंडों के संरक्षण पर

खर्च किया जाएगा। वही जैक की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो

गई है। फैंस ने भी जमकर इसे लाइक कर रहे है।

 

 

यह भी बताते चलें कि कैलिस ने अपने क्रिकेट करियर में वनडे 328 मैचों में 17 शतक

और 86 अर्धशतकों के दम पर 11579 रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में कैलिस का औसत

44.36 का है। वहीं, 166 टेस्ट मैचों में कैलिस के बल्ले से 45 शतक और 58 अर्धशतक

निकले हैं। कैलिस ने 55.37 के औसत से टेस्ट क्रिकेट में 13289 रन बनाए।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।