मुंबई । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत आज  एनसीबी को बड़ी सफलता मिली है। एनसीबी ने मुंबई के एक गोदाम से 50 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 120 करोड़ रुपये है। एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। एनसीबी ने इस सिलसिले में एअर इंडिया के एक पूर्व पायलट समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।


बता दें कि इससे पहले गुरुवार को राजस्व खुफिया निदेशालय ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 16 किलो हेरोइन को जब्त किया था।वहीं, एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया था। हेरोइन की कीमत करीब 80 करोड़ रुपए आंकी गई थी. डीआरआई अधिकारी के अनुसार, हेरोइन को एक ट्रॉली बैग के अंदर छुपाया गया था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।