महिला डेस्क
छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों की सहायता के लिए 378 थानों में बनाया गया महिला डेस्क

रायपुर। राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा महिलाओं और बच्चों पर घटित अपराधों के संदर्भ में पुलिस सहायता के लिए राज्य के 378 थानों में महिला डेस्क बनाया गया है. इन थानों में बनाए गए महिला डेस्क में पीड़ित महिला एवं बच्चे महिला पुलिस अधिकारियों को अपने ऊपर घटित घटनाओं की शिकायत बेझिझक दर्ज करा रहे हैं।

इन 6 जिलों में इनवेस्टीगेटिव युनिट फॉर क्राईम अगेन्स्ट वुमेन संचालित

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं एव बच्चों के विरूद्ध घटित अपराधों की सारभूत विवेचना तथा अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी कर न्यायालय से दंडित कराने के उद्देश्य से राज्य के छह जिलों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा एवं रायगढ़ में इनवेस्टीगेटिव युनिट फॉर क्राईम अगेन्स्ट वुमेन (आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू.) संचालित है।

विवाद सुलझाने का सार्थक प्रयास

अधिकारियों ने बताया कि महिलाएं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में पुलिस अधीक्षक के अधीन पारिवारिक सहायता केन्द्र भी संचालित है। यहां पारिवारिक कला, घरेलू हिंसा के कारण पति-पत्नी एवं परिजनों के बीच मनमुटाव के कारण होने वाले बिखराव को रोकने तथा मतभेदों को दूर करने के लिए काउंसलिंग के जरिए विवाद सुलझाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है।

See also  PSC भर्ती में घोटाले को रोकने CM ने की बड़ी पहल : दस्तावेज 2 साल बाद नष्ट करने का भेजा प्रस्ताव

आंतरिक शिकायत समिति का भी गठन

पारिवारिक सलाह केन्द्रों में महिला चिकित्सक, समाज सेवी एवं अधिवक्ता काउंसलर उपस्थित रहते हैं। राज्य के चार जिलों बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग तथा सरगुजा में महिला थाना भी संचालित है। कार्यस्थलों पर महिला उत्पीड़न रोकने के लिए सभी जिला एवं संभाग तथा पुलिस मुख्यालय स्तर पर आंतरिक शिकायत समिति का भी गठन किया गया है।.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।