युवा कांग्रेसियों ने बेरोजगार दिवस में रूप में मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया,वहीं युवा कांग्रेस ने यह दिन बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया।

युवा कांग्रेसियों ने प्रदेशभर में यह आयोजन किया। राजधानी में प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ। इसके अलावा सभी जिलों में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। उधर कोरबा में भी प्रदेश सचिव फ़िरोज़ अहमद के नेतृत्व में जेलगांव चौक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और रोजगार से जुड़े विभिन्न मुद्दों की तख्ती हाथ में ली और नारो के साथ विरोध प्रदर्शन किया ।

युंका के प्रदेश सचिव फिरोज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के युवाओं से हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन आज उनकी नीतियों के कारण देश में 7 साल के भीतर करोड़ों नौकरियां खत्म हुई हैं। सिर्फ एक साल में ही 15 करोड़ से ज्यादा रोजगार खत्म हुए हैं और 97% लोगों की आय में कमी आई है। देश का युवा हर स्तर पर परेशान है। एक तरफ रोजगार खत्म हो रहे हैं दूसरी तरफ केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में करीब 7 लाख पद खाली पड़े हैं।

See also  स्वर्गीय बलिराम कश्यप के नाम पर ही रहेगा जगदलपुर (डिमरापाल) का मेडिकल कॉलेज, नहीं किया गया कोई फेरबदल, कलेक्टर ने कही यह बात

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।