पहले पीसीसी डेलीगेट्स फिर एआईसीसी सदस्यों के नामों का होगा एलान

रायपुर। टीम राहुल के सदस्य और यूथ कांग्रेस के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल राव 19 जुलाई सोमवार को रायपुर प्रवास पर आएंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे कल सुबह 11 बजे दिल्ली से हवाई मार्ग से राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वह प्रदेेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन पहुंचकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाने पर टिप्स देंगे।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश संचार विभाग के अध्यक्ष एवं नवनियुक्त छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सदस्य निखिल द्विवेदी ने बताया कि संचार विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल राव अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान यूथ कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, इसके साथ ही वे सभी जिलों में यूथ कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्षों की इंटरव्यू के माध्यम से नियुक्ति करेंगे। द्विवेदी ने बताया कि इसके बाद प्रेस वार्ता में शामिल होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।