कोरोना के खिलाफ जल्द मिल सकती है चौथी वैक्सीन, इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति मांगेगी Zydus Cadila
कोरोना के खिलाफ जल्द मिल सकती है चौथी वैक्सीन, इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति मांगेगी Zydus Cadila

नई दिल्ली। अहमदाबाद स्थित दवा कंपनी ज़ाइडस कैडिला इस महीने भारत में अपनी कोविड-19 वैक्सीन ‘ZyCoV-D’ के आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी पाने के लिए आवेदन दे सकती है। कंपनी को भरोसा है कि वैक्सीन को मई में ही मंजूरी मिल जाएगी। कंपनी प्रति महीने एक करोड़ कोरोना वैक्सीन के उत्पादन का दावा कर रही है।

एक अंग्रेजी अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर मंजूरी मिली तो ZyCoV-D भारत के Covid-19 टीकाकरण अभियान में इस्तेमाल होने वाला चौथा टीका होगा। मेड इन इंडिया, कंपनी की योजना वैक्सीन के उत्पादन को प्रति माह 3-4 करोड़ खुराक तक बढ़ाने की है। इसके लिए दो अन्य विनिर्माण कंपनियों के साथ पहले से ही बातचीत कर रही है।

इंट्राडेर्मल इंजेक्शन से दी जा सकती है खुराक

वैक्सीन को आदर्श रूप से 2 और 8 डिग्री सेल्सियस के बीच संग्रहित किया जाना चाहिए। यह 25 डिग्री सेल्सियस पर कमरे के तापमान की स्थिति में भी स्थिर रहता है। इसका डोज लगाना भी काफी आसान है। डेवलपर्स का कहना है कि इंट्राडेर्मल इंजेक्शन के माध्यम से इसे इंजेक्ट किया जा सकता है।

आपको बता दें कि इससे पहले अप्रैल में, Zydus Cadila ने घोषणा की थी कि उसकी दवा Virafin को Covid-19 के हल्के मामलों के उपचार के लिए भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल से प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मिली है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।