भोपाल । मध्यप्रदेश के रीवा में सुहागी हिल्स के पास बस और ट्रॉली की टक्कर में 14 की मौत और 40 घायल हुए हैं। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। बस में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।


मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रीवा बस-ट्रॉली ट्रक की टक्कर पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने आज सुबह उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और उन्हें घटना से अवगत कराया। हादसा नेशनल हाईवे-30 में मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश की सीमा से लगी सुहागी पहाड़ के पास हुआ है।  जा रही थी। कटनी से बस में काफी लोग बैठे थे। इस घटना पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।  

See also  Bharat Jodo Yatra in Madhya Pradesh: कांग्रेस नेता मांगीलाल शाह की हार्ट अटैक से मौत