बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
accident

रेलवे के पार्सल ऑफिस में लगी भीषण आग, कीमती सामन जलकर हुए खाक

रेलवे के पार्सल ऑफिस में लगी भीषण आग, कीमती सामन जलकर हुए खाक
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन स्थित पार्सल आफिस में आज तड़के आग लग गई है। इस घटना के कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप सहित कई सामान जलकर ख़ाक हो गए।

पार्सल में आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। यहां घंटे भर की कवायद के बाद आग पर काबू पा लिया गया। तब तक वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। इस आग में पार्सल ऑफिस में रखे कुछ सामान जलकर खाक हो गए । फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे की ओर से संतोष त्रिदेव कोरियर सर्विस को लीज पर पार्सल ऑफिस का ठेका मिला था। फिर उसने रविंदर सिंह नाम के शख्स को पेटी कांट्रेक्ट पर काम दे दिया। इस हादसे में करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये का माल जल कर खाक हो गए, इनमें कपड़ों के 48 बंडल, मोबाइल और लैपटॉप जल गए हैं। हालांकि इन सभी की आधिकारिक पुष्टि रेलवे ने अब तक नहीं की है।

गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व यहां पुराने आरक्षण केंद्र में आगजनी की घटना हुई थी। फ़िलहाल पार्सल ऑफिस में लगी आग की रेलवे पुलिस जांच में जुटी है।

देखिये वीडियो :

https://twitter.com/theruralpress/status/1571437482096594944
Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन