स्टूडेंट्स
प्रदेश में 10वीं कक्षा के 1.16 लाख स्टूडेंट्स प्रमोट

टीआरपी डेस्क। प्रदेश में स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के 1.16 लाख विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा में प्रमोट करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के शिक्षा उपनिदेशकों को 30 मई तक 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को रोल ऑन आधार पर 11वीं कक्षा में दाखिला देने को कहा है।

साथ ही स्कूल शिक्षा बोर्ड को 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम तैयार करने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों को हर घर पाठशाला कार्यक्रम में कक्षाएं लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशक डाॅ. अमरजीत शर्मा की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।

बता दें कोरोना की दूसरी लहर के चलते हिमाचल प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। इसके बाद बीते दिनों हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने सीबीएसई की तर्ज पर 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले 1.16 लाख विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फैसला लिया। प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थान 31 मई तक बंद रहेंगे। सरकार ने 12वीं कक्षा और कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाओं को आगामी आदेश तक निलंबित करने का फैसला भी लिया है।

See also  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रातें होंगी ठंडी, अगले तीन दिनों में 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है तापमान, इन जिलों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी

नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी अंक सुधार का मौका

वहीं, प्रदेश में 10वीं कक्षा के साथ-साथ नौवीं और 11वीं कक्षा से अगली कक्षाओं में प्रमोट किए गए विद्यार्थियों को भी अंक सुधार का मौका मिलेगा। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के हालात सुधरते ही शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग इस तीनों कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए परीक्षाएं करवाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।