टीआरपी डेस्क। गुजरात के राजकोट में बैंकिंग फर्जीवाड़े से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल यहां के एक प्राइवेट बैंक की ब्रांच में एक खाताधारक रजाई गद्दा लेकर धरने पर ही बैठ गया।

बैंक में धरने पर बैठे खाता धारक का आरोप है कि उसके बैंक एकाउंट से किसी ने 1 लाख 62 हजार रुपए की निकासी की हैं। मामला तूल पकड़ता देख बैंक ने खाताधारक के सारे पैसे 24 घंटे के भीतर ही वापस कर दिए।

भारत में डिजिटल लेन-देन के साथ धोखाधड़ी की घटनाएं अब आम हो चुकी हैं। कई बार आपने ऐसी भी कहानियां पढ़ी होंगी, जिसमें अकाउंट से कोई लेन-देन किए बगैर ही खाते से पैसे निकाल लिए गए हो। पिछले कुछ दिनों में इस तरह के बढ़ते अपराधों ने बैंकिंग सेक्टर की नींद भी उड़ रही है।

गुजरात के राजकोट में बैंकिंग फर्जीवाड़े से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल यहां के एक प्राइवेट बैंक की ब्रांच में एक खाताधारक को रजाई गद्दा लेकर धरने पर बैठने पड़ा। बैंक में धरने पर बैठे खाता धारक ने आरोप लगाया कि उसके बैंक एकाउंट से किसी ने 1 लाख 62 हजार रुपए की निकासी की हैं। जबकि उसने किसी तरह का कोई लेन-देन किया ही नहीं। इस धरने के बाद बैंक में अफरा-तफरी मच गई है।

See also  ब्रेकिंग: केरल में RSS कार्यालय पर फेंका गया बम, खिड़की शीशे टूटे, मौके पर पहुंची पुलिस टीम

एक रिपोर्ट के मुताबिक, राजकोट के जिला पंचायत चौक इलाके में यस बैंक की ब्रांच है। इसी ब्रांच में विका भाई दोषी का एक बैंक अकाउंट है। बैंक ने हाल ही में दोषी से सीएस सर्टिफिकेट मांगा था। उन्होंने वह बैंक को जमा करा दिया। लेकिन इसके बावजूद उनके अकाउंट से 1 लाख 62 हजार रुपये काट लिए गए। इसके बाद 10 दिन तक वह अपनी बात रखते रहे, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।

आखिर में विका भाई दोषी ने बैंक में धरना शुरू कर दिया। इस मामले को तूल पकड़ता देख हुए बैंक ने खाताधारक के पैसे भी 24 घंटे के भीतर ही वापस कर दिए। लेकिन, खाता धारक इसके बावजूद भी नहीं माना। खाताधारक का कहना है कि उसे बैंक से लिखित में माफीनामा चाहिए। इसके बाद ही वह अपना धरना खत्म करेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।