नई दिल्ली। तबलीगी जमात के लोगों में हुई कोरोनाा वायरस की पुष्टि ने सबकी नींदें उड़ाकर रखी हैं। देश में उनके जरिए कोरोना न फैले इसके लिए जमातियों को अलग-अलग क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है, लेकिन उनका उपद्रव थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र और उत्तराखंड से तबलीगी जमात के लोगों के फरार हो जाने का मामला सामने आया है।

बताया जाता है कि महाराष्ट्र के पुणे से तबलीगी जमात के 10 लोगों के फरार हो गए। जबकि उत्तराखंड के काशीपुर क्वारंटीन सेंटर से भी दो जमाती खिड़की तोड़कर भाग निकले।

पुलिस जमातियों की तलाश में जुटी हुई है और नाकाबंदी कर रही है। गौरतलब है कि पुणे से फरार हुए तबलीगी जमात के 10 लोग 23 फरवरी को दिल्ली से लौटे थे। इसके बाद वे 6 मार्च तक पुणे में ही रहे। इसके बाद वे शिरूर चले गए और वहां की एक मस्जिद में रह रहने लगे। हालांकि दिल्ली के निजामुद्दीन का मामला सामने आने के बाद पुणे जिला प्रशासन ने इन सभी को होम क्वारंटीन कर दिया। उनके हाथों पर पहचान के लिए मोहर भी लगाई गई थी, लेकिन ये लोग वहां से भाग निकले हैं।

See also  तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से बाल-बाल बचे CM नितीश कुमार

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।