टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सिटी कोतवाली पुलिस को आज अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम सुढ़ेली में छापामार कार्रवाई कर अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। जब्त अंग्रेजी शराब की कीमत 12 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गयी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से ग्राम सुढ़ेली में अंग्रेजी शराब बेचने की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद प्रशिक्षु आईपीएस जितेंद्र यादव ने टीम के साथ दबिश दी। पुलिस ने मौके से 199 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  आपस में भिड़े बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।