बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

ज़हरीली शराब पीने से मध्यप्रदेश में 12 लोगो की मौत, एसएचओ निलंबित, लोगों ने किया चक्का जाम

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। ज़हरीली शराब पीने की वजह से मध्यप्रदेश के मुरैना में 12 लोगो की मौत हो गई। वहीं दो दर्ज़न से अधिक लोगों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, इनकी यह हालत ओपी केमिकल से बनी ज़हरीली शराब पीने की वजह से हुई है।

घटना के बाद लोगो ने सड़को में चक्का जाम कर दिया है। साथ ही जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लोगो की भीड़ खड़ी हो गयी है।

पुलिस के अनुसार, मरने वाले लोग अलग-अलग गांव से थे। जिनमें सुमावली थाना क्षेत्र के पहावली गांव में 3 और बागचीनी इलाके के मानपुर गांव में 7 लोगों की ज़हरीली शराब पीने से मौत हो गई। इनमे से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार सभी एक ही पार्टी में शामिल थे।

आपको बता दें कि इस क्षेत्र में ज़हरीली शराब के सेवन का यह मामला पहला नहीं है। इसी तरह पिछले साल भी ज़हरीली शराब पीने से उज्जैन में 16 लोगों की मौत हो गई थी।

इस मामले में कार्यवाही करते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने एसएचओ को तत्काल निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच का आदेश देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ( home minister narottam mishra ) ने कहा कि आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…
Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन