ब्रेकिंग: ब्रिटेन में 24 घंटे में Omicron के सामने आए 12 हजार केस, इजरायल में कोरोना की 5वीं लहर

नई दिल्ली/लंदन। दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दुनिया में तबाही मचानी शुरू कर दी हैं। बता दें कि सबसे ज्यादा खराब हालात ब्रिटेन की है, जहां एक दिन में ओमिक्रॉन के 12 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं, इजरायल में कोरोना की 5वीं लहर आ गई है।

यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (UKHSA) के मुताबिक, ब्रिटेन में रविवार को कोरोना के 82,886 नए केस आए, इनमें से 12,133 केस ओमिक्रॉन के थे। ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के अब तक 37,101 मामले सामने आ चुके हैं। ब्रिटेन में शुक्रवार को 93,045 तो शनिवार को 90,418 कोरोना संक्रमित मिले थे। ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद का कहना है कि नया वैरिएंट ‘बेहद तेजी’ से फैल रहा है।

इसी बीच अमेरिका के एक्सपर्ट का कहना है कि जो लोग बूस्टर डोज ले चुके हैं और सारी सावधानियां बरत रहे हैं, वो लोग इससे बच सकते हैं।

See also  कोरोना के नए स्ट्रेन के बीच UK से भारत आ गई पहली फ्लाइट

वहीं दूसरी तरफ, इजरायल में कोरोना की 5वीं लहर आ गई है, प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने रविवार को कहा कि ओमिक्रॉन के मामले भले ही अभी ज्यादा नहीं है, लेकिन ये बेहद संक्रामक वैरिएंट है, दो से तीन दिन में ही इसके मामले दोगुने हो जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इजरायल में 5वीं लहर शुरू हो गई है।

94 लाख की आबादी वाले इजरायल में ओमिक्रॉन के अब तक 134 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही इजराइल ने कई ऐसे नए देशों की यात्रा पर भी रोक लगाया है जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

इससे पहले इजराइल अपने नागिरकों के फ्रांस, आयरलैंड, नॉर्वे, स्पेन, फिनलैंड, ब्रिटेन, डेनमार्क, स्वीडन और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर रोक लगा चुका है।

बता दें कि इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब कनाडा, बेल्जियम, इटली, जर्मनी, हंगरी, मोरक्को, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड और तुर्की पर भी बैन कर इन्हें रेड लिस्ट में भी शामिल करने की बात कह रहा है।

See also  संक्रमितों के देर अस्पताल पहुंचने से हो रही अधिक मौतें, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
Tagged:

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।