रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 1,375 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई। वहीं 2,093 मरीज स्वस्थ हुए। कोरोना से राज्य में कुल 1,76,129 ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 22,361 है।

आज मिले कुल 1375 मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 200937 हो गई है। आज 13 कोरोना संक्रमितों की मौत के साथ प्रदेश में 2447 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

आज दुर्ग में 40, राजनांदगांव में 76, बालोद में 38, बेमेतरा में 29, कवर्धा में 22, रायपुर में 166, धमतरी में 44, बलौदाबाजार में 44, महासमुन्द में 27, गरियाबंद में 73, बिलासपुर में 82, रायगढ़ में 195, कोरबा में 171, जांजगीर चाम्पा में 92, मुंगेली में 14, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 3, सरगुजा में 16, कोरिया में 23, सूरजपुर में 7, बलरामपुर में 1, जशपुर 53, बस्तर में 26, कोंडागांव में 34, दंतेवाड़ा में 37, सुकमा में 11, नारायणपुर में 3, बीजापुर में 9 एवं अन्य राज्य से 6 मरीज मिले।

See also  नगर निगम की विशेष सभा पर 'सियासी घमासान': विपक्ष ने दागे 6 तीखे सवाल, पूछा- पेंशन और चौड़ीकरण पर चुप क्यों?

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।