टीआरपी डेस्क। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के मेलहुरा इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। उनके पास से एक एके-47 बंदूक और एक पिस्तौल भी बरामद की गई है। सेना ने बताया कि कल शाम से चल रहा यह ऑपरेशन अब खत्म हो चुका है। 

मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को सोमवार शाम को ही मार गिराया गया था, जबकि एक अन्य को जवानों ने आज ढेर कर दिया। हालांकि मारे गए आतंकवादियों की अभी पहचान नहीं हुई है। दरअसल, खुफिया एजेंसी को मेलहुरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। 

इस साल अब तक कुल 184 आतंकवादी मारे जा चुके

जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की 55 आरआर की एक संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके को खाली करा कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, तभी छिपे हुए आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की। आपको बता दें कि घाटी में इस साल अब तक कुल 184 आतंकवादी मारे जा चुके हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में नए सत्र से ब्लाकों में खुलेंगे 100 नए अंग्रेजी माध्यम स्कूल

पुलवामा में सुरक्षाबलों पर फायरिंग, जवान घायल

पुलवामा जिले के गंगू इलाके के पास सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम पर सोमवार सुबह आतंकियों ने फायरिंग कर हमला बोल दिया। हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। इस दौरान अन्य जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकी वहां से भाग निकले। आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। इससे पहले रविवार को आवंतीपोरा में भी आतंकियों के हमले में सीआरपीएफ का एक एसआई और एक नागरिक जख्मी हो गया था। 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।