रायपुर। गरियाबंद जिले में क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। रविवार सुबह फंदे पर लटकी उसकी लाश देख लोगों के होश उड़ गए। युवक के आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन घटनास्थल पहुंच चुका है। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।


मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक महज 20 साल का है जो हैदराबाद से आया हुआ था। उसे गोहरापदर क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। उसके अलावा सेंटर में 20 से 22 लोग भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दूसरे मंजिल में जाकर युवक ने फांसी लगाई है। शनिवार सुबह उसे लटकते देख लोगों के पसीने छूट गए। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  ये है देश का पहला डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम, 50 करोड़ है लागत... पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।