जीएसटी को लेकर 26 को देशव्यापी हड़ताल,छत्तीसगढ़ में कैट से जुड़े संगठनों ने दिया समर्थन
जीएसटी को लेकर 26 को देशव्यापी हड़ताल,छत्तीसगढ़ में कैट से जुड़े संगठनों ने दिया समर्थन

रायपुर। जीएसटी में आ रहे नए-नए नियमों को लेकर कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स एसोसिएशन के आह्वान पर 26 फरवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत पूरा देश बंद रहेगा साथ ही देशव्यापी हड़ताल करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के 6 लाख सहित देश के 8 करोड़ व्यापारी हड़ताल करेंगे।

कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव का कहना है कि जीएसटी के इन नियमों का विरोध जरूरी है। इन नियमों के कारण व्यापारी अपना सही ढंग से व्यापार ही नहीं कर पा रहे है। साथ अधिकारियों को मनमानी करने की आजादी दे दी गई है। सरकार को चाहिए कि तुरंत ही इन नियमों को वापस करे। कैट ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग भी की है। अब तक कोई फैसला नहीं हो सका है।

विदेशी ई कामर्स कंपनी पर हो कार्रवाई

कैट का कहना है कि विदेशी ई कामर्स कंपनी पर तत्काल ही कारर्वाई होनी चाहिए। इन कंपनियों द्वारा देश के नियमों का उल्लंघन करते हुए खुदरा व्यापार को प्रभावित किया जा रहा है। यह साफ भी हो गया है कि इन कंपनियों द्वारा काफी समय से नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।