रायपुर। राज्य में Covid 19 Vaccination की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। राज्य में स्वास्थ्य कर्मियों का 97.95 प्रतिशत डाटा एकत्र कर लिया गया है। Corona Vaccination के लिए 27931 स्थलों और 8192 वैक्सीनेटर चिन्हांकित किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वैक्सीन के सुरक्षित संधारण हेतु राज्य में 630 कोल्ड चेन पांइट कार्य कर रहे हैं और 80 नए कोल्ड चेन पाइंट बनाए जा रहे है। सुरक्षित संधारण के लिए 85000 लीटर की अतिरिक्त क्षमता है। वैक्सीनेटर की संख्या बढ़ाने के लिए पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं केा भी प्रशिक्षित किया जा रहा है और निजी स्वास्थ्य संस्थाओं के वैैैक्सीनेटर को भी चिन्हांकित कर प्रशिक्षित किया जाएगा। टीकाकरण से संबधित सिंरिंज और अन्य सामग्री के संधारण के लिए राज्य,क्षेत्रीय और जिला स्तर पर ड्राई स्टोर चिन्हांकित किए गए हैं।

टीकाकरण की संपूर्ण निगरानी एवं समन्वय के  लिए राज्य  स्तरीय स्टीयरिंग समिति बनाई जा चुकी है। राज्य स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक भी हो चुकी है। विभिन्न जिलों में टास्क फोर्स समिति की बैठकें भी हो रही हैं।  

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।